Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

Ads Place

T20 World Cup : साउथ अफ्रीका पर पकिस्तान की जीत भारत के लिए खतरे की घंटी है...?

साउथ अफ्रीका पर पकिस्तान की जीत भारत के लिए खतरे की घंटी है...?   साउथ अफ्रीका हारा इंडिया का बदलेगा समीकरण ..?   इधर साउथ अफ्रीका पाकिस्तान...

साउथ अफ्रीका पर पकिस्तान की जीत भारत के लिए खतरे की घंटी है...?

Pak vs Rsa
 

साउथ अफ्रीका हारा इंडिया का बदलेगा समीकरण ..?

 

इधर साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से 33 रनों से हारा नहीं और उधर टेंशन शुरू हो गया कि इस नतीजे का भारत पर क्या असर होगा? कहीं पाकिस्तान की जीत से भारत तो सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हो जाएगा? लेखनबाजी आपके लिए सेमीफाइनल का हर दांव-पेंच लाया है। दिल थामकर एक ही सांस में पूरा पढ़ जाइए। भारत फिलहाल ग्रुप 2 की नंबर वन टीम है और उसका नेट रन रेट +0.730 है।

 साउथ अफ्रीका की हार से यह निश्चित हो गया है कि भारत अपने ग्रुप में नंबर 1 पर रहेगा। चूंकि भारत का सिर्फ और सिर्फ जिम्बाब्वे से 6 नवंबर को मुकाबला बचा हुआ है, जिसको नीदरलैंड ने भी पिछले मुकाबले में धूल चटा दी। जिंबाब्वे को हराते ही टीम इंडिया के 8 पॉइंट हो जाएंगे। बात करें साउथ अफ्रीका की, तो 4 मुकाबलों में 2 जीत, 1 हार और 1 मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से उसके कुल मिलाकर 5 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट है +1.44...! वह 6 नवंबर को नीदरलैंड से भिड़ेगा। 

 अफ्रीका जीत भी जाता है तो वह सिर्फ 7 पॉइंट्स तक जा सकेगा। भारत से 1 पॉइंट कम....! जब तक भारत जिंबाब्वे से नहीं हारेगा, तब तक साउथ अफ्रीका का नंबर वन बनना संभव नहीं है। जैसे ही साउथ अफ्रीका नीदरलैंड की टीम को हराएगी, उसी पल पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी। 

 

 पकिस्तान कितनी बार T२०WC से बहार होगा

 

अब आपको लगेगा कि यह पाकिस्तान इस बार विश्व कप से कितनी बार बाहर होगा, तो उसका गणित भी समझ लीजिए। पाकिस्तान ने अब तक अपने ग्रुप में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 2 जीत और 2 हार नसीब हुई है। एक बार भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त थी तो दूसरी बार जिंबाब्वे ने भी उसके खिलाफ हाथ साफ कर लिया। फिलहाल उसका नेट रन रेट +1.12 है। 

पाकिस्तान को भी 6 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेलना है। अपनी जीत के साथ-साथ उसे दुआ करनी है कि या तो नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को हरा दे अथवा जिंबाब्वे पाकिस्तान की ही तरह भारत को भी धूल चटा दे। ऐसा होने की उम्मीद फिलहाल 0% नजर आती है। पर पाकिस्तान में दुआओं का दौर बहुत जोर-शोर से चल रहा है। 

वहां के लोग एक तरफ विराट कोहली पर चीटिंग का आरोप लगाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिन रात जादू मंतर करते रहते हैं। भारत पाकिस्तान थोड़ी है जो जिंबाब्वे से हार जाएगा। खैर पाकिस्तान को छोड़ते हैं और अब आपको यह बताते हैं कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मैच किस दिन होगा? अब लगभग निश्चित हो गया है कि टीम इंडिया ग्रुप 2 की नंबर 1 टीम बनेगी, तो यह तय है कि हमारे सामने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड नहीं आएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। 

 

ग्रुप २ की कहानी रोमांचक हुई सुनानी   

 

जहां ग्रुप टू की नंबर 2 टीम होने के नाते साउथ अफ्रीका का मुकाबला ग्रुप वन की नंबर 1 टीम न्यूजीलैंड से होगा। अब आपको यह लग रहा होगा कि हम न्यूजीलैंड को ग्रुप वन की नंबर वन टीम कैसे बता रहे हैं? इसका भी माजरा समझ लीजिए जनाब...! फिलहाल न्यूजीलैंड ने सभी 5 मुकाबले पूरे हो गए हैं। उसने 3 में जीत हासिल की है, 1 हारा है और 1 बारिश के कारण रद्द हुआ है। उ

सका नेट रन रेट +2.11 है। किसी भी ग्रुप की किसी भी टीम से ज्यादा...! उसका अंतिम मुकाबला आयरलैंड से था, जहां न्यूजीलैंड ने 35 रनों से जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड की बात करें तो उसने 4 मुकाबले खेल कर 2 जीते हैं, 1 हारा है और 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है। अंतर सिर्फ रन रेट को लेकर है। एक तरफ जहां इंग्लैंड का रन रेट +0.55 है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का रन रेट -0.173 है। 

5 नवंबर को इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से है। इंग्लैंड को जीत के साथ साथ ही यह ध्यान भी रखना है कि उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर बना रहे। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की सुपर 12 में अंतिम भिड़ंत अफगानिस्तान से हुई, जहां उसने 4 रनों से जीत हासिल कर ली है। अब अगर बारिश के कारण इंग्लैंड का मुकाबला रद्द हो गया तो उसे लेने के देने पड़ सकते हैं। फिलहाल लक्षण यही लग रहा है

 

 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल

 

10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच T-20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। जहां भारत ग्रुप टू की नंबर 1 टीम के तौर पर उतरेगा तो वहीं इंग्लैंड ग्रुप वन की नंबर 2 टीम के रूप में जोर आजमाइश करेगा। बाकी पाकिस्तान का खेला बहुत पहले खत्म हो चुका है... वो कहते हैं ना कि दिया बुझने से पहले बहुत जोर से धधकता है। बस वही चल रहा है। बच्चे लोग खुश हो रहे हैं, होने दीजिए। आप लोग सेमीफाइनल जीतने की तैयारी करिए...! भारत का सेमी फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में होगा। वहीं जहां विराट ने बांग्लादेश को मारकर तोड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Ads Place