INDIA v/s PAKISTAAN CRICKET MATCH भारत बनाम पाकिस्तान...! किसके हाथ लगेगी बाजी...? कुछ ही घंटों में दुनिया का सबसे रोमांचक मुकाबला श...
INDIA v/s PAKISTAAN CRICKET MATCH
भारत बनाम पाकिस्तान...! किसके हाथ लगेगी बाजी...?
कुछ ही घंटों में दुनिया का सबसे रोमांचक मुकाबला शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर कोई यह जानने को बेताब है कि पिछले T-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या भारतीय टीम अबकी बार हिसाब चुकता कर पाएगी? दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को फाइनल से बढ़कर मान रहे हैं। सबसे पहले हम आप लोगों के लिए दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11 लेकर आए हैं। दावा रहा, जो हम बता रहे हैं वही टीम मैदान पर उतरेगी।
सबसे पहले भारतीय टीम पर निगाह डालिए...
टीम इंडिया 5 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ इस मुकाबले में जाएगी.... रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक।
भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के रूप में 2 ऑलराउंडर भी मौजूद रहेंगे। युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी के तौर पर भारतीय टीम 4 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चुनौती देगी।
अब पाकिस्तानी 11 धुरंधरों पर नजरें इनायत करिए...भारत की तरह पाकिस्तान भी 5 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ टक्कर देगा... बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, हैदर अली और इफ्तिखार अहमद। मोहम्मद नवाज और शादाब खान 2 पाकिस्तानी ऑलराउंडर होंगे। नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन और शाहीन शाह अफरीदी पाक गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
प्लेइंग 11 तो आपको समझ आ गया लेकिन इन तमाम खिलाड़ियों का ट्रैक रिकॉर्ड क्या बताता है? लेखनबाजी आपके लिए वन टू वन विश्लेषण लाया है। दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे चुनिंदा खिलाड़ी हैं, जो अपनी बूते मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। दोनों ही टीमों की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान बाबर आजम ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रोहित की बात करें तो इस साल उन्होंने 141.28 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रोहित आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन जब टप्पा पड़ने के बाद गेंद स्विंग होती है तो हिटमैन परेशानी में आ जाते हैं। लगातार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की अंदर आती गेंदें अक्सर रोहित का विकेट ले जाती हैं। वैसे मुकाबले से पहले वह नेट्स पर ऐसे गेंदबाजों को जमकर खेल रहे हैं। उम्मीद है कि अबकी बार इंडियन क्रिकेट फैंस का दिल जोर से नहीं टूटेगा।
बाबर आजम की बात करें तो उनके कवर ड्राइव पर कई हसीनाएं अपना दिल हार बैठी हैं। आकर्षक बल्लेबाजी करते हैं लेकिन शुरुआत में कुछ ज्यादा ही समय ले लेते हैं। उनकी धीमी बल्लेबाजी के चक्कर में दूसरे बल्लेबाजों को अनावश्यक तौर पर बहुत तेज खेलना पड़ता है। रोहित की ही तरह बाबर भी इन स्विंग पर विकेट गंवा बैठते हैं। स्पिनर्स की गुगली भी पाकिस्तानी कप्तान को जमकर परेशान करती है।
केएल राहुल एक बार टिक जाते हैं तो फिर धागा खोल देते हैं लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला अक्सर शांत रहता है। 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन तो वहीं 2021 T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरुद्ध केवल 3 रन...! वैसे प्रैक्टिस मैच में 173 की स्ट्राइक रेट से तूफानी 50 जड़कर राहुल ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। भरोसा है कि अबकी बार दगा नहीं देंगे।
मोहम्मद रिजवान फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं और उनके पास दुनियाभर के तमाम शॉट्स मौजूद हैं। कमजोरी कुछ खास नहीं है लेकिन लेग साइड में ज्यादा रन बटोरने के चक्कर में कई बार बल्ले का मुंह सही समय पर बंद नहीं हो पाता और रिजवान वापस चल देते हैं। बाबर की ही तरह इनको भी अंदर आती गेंद पर थोड़ी बहुत परेशानी होती है।
अब बात उस खिलाड़ी की जिसे दुनिया किंग कोहली के नाम से जानती है। T-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 76 की औसत से रन बनाए हैं। एशिया कप के आखिरी मुकाबले में 61 गेंदों पर ताबड़तोड़ 122 रन जड़कर कोहली ने तूफानी फॉर्म दिखाई थी। विराट के लिए वैसे तो कोई खास मुश्किल नहीं है लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर कई बार बल्ले का बाहरी किनारा लग जाता है। हालांकि यह तब होता है जब विराट उतने अच्छे फॉर्म में नहीं होते। फिलहाल तो कोहली जैसी प्रचंड बल्लेबाजी कर रहे हैं, डर है कहीं पाकिस्तान को अकेले ही नेस्तनाबूद ना कर दें।
विराट की ही तरह पाकिस्तान के लिए फर्स्ट डाउन फखर ज़मान बल्लेबाजी के लिए आएंगे। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में धुआंधार शतक ठोक कर उन्होंने हिंदुस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी। हालांकि हाल-फिलहाल फिटनेस साथ नहीं दे रही है और चोट से बहुत परेशान रहे हैं। लेग स्पिनर के सामने फंसते हैं और अगर चहल का जादू चला तो इनकी पारी लंबी नहीं हो पाएगी।
मिडिल ऑर्डर में भारतीय सूर्या के सामने पाकिस्तानी हैदर अली की चुनौती है। सूर्या की बात करें तो उन्होंने इस साल 184 की स्ट्राइक रेट से 801 रन बनाए हैं। नटराजन शॉट से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट और फिर मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री शॉट...! अगर सूर्या चमक गया तो कोई माई का लाल हिंदुस्तान को हरा नहीं पाएगा। हैदर अली की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग में बहुत दमदार प्रदर्शन करते हैं लेकिन जब बारी देश के लिए खेलने की आती है तो हवा निकल जाती है।
हार्ड हिटर हार्दिक की टक्कर पाकिस्तानी शादाब खान से है। हाल फिलहाल 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे हैं और बैटिंग में दिनेश कार्तिक जैसे फिनिशर को बोलते हैं कि आराम से रहो। बाद में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ छक्का उड़ाकर मैच फिनिश कर देते हैं। अगर हार्दिक चल गए तो तमाम पाकिस्तानी फैंस को हिंदुस्तान को जीत की हार्दिक बधाई देनी पड़ेगी। शादाब खान तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदबाजी की बात करें तो अगर पहला ओवर टारगेट करके कोई मारकर तोड़ देता है तो बाद में बॉलिंग करना भूल जाते हैं। फिर बल्लेबाज उनके खिलाफ आसानी से दे दनादन कर पाते हैं।
किस्तान की तुलना में थोड़ी कमजोर है लेकिन मोहम्मद शमी के रहते टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। एक बार बाबर-रिजवान पवेलियन लौट गए तो पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर में खेला हो सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं