T-20 वर्ल्ड कप, 2022 में भारत भरोसे पाकिस्तान...! 2021 में भारत को हराकर इतरा रहा पाकिस्तान आज घुटनों पर है। वक्त की यही खासियत है कि बदल ज...
T-20 वर्ल्ड कप, 2022 में भारत भरोसे पाकिस्तान...! 2021 में भारत को हराकर इतरा रहा पाकिस्तान आज घुटनों पर है। वक्त की यही खासियत है कि बदल जाता है। जो पाकिस्तानी फैंस पहले मैच की हार के बाद विराट को चीटर कह रहे थे, आज किंग कोहली बुला रहे हैं।
उससे तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद लगा रहे हैं। गिरगिट की तरह रंग बदलने की कहानी आगे बताएंगे, पहले पूरा माजरा समझिए। जो पाकिस्तानी कल तक कह रहे थे कि पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में विराट ने जबरदस्ती नो बॉल मांग लिया और फ्री हिट पर बोल्ड होने के बाद बेईमानी से 3 रन दौड़ गए, आज विराट को बाबर से कहीं बेहतर बल्लेबाज बता रहे हैं। किंग कोहली के नाम का जयकारा लगा रहे हैं...!
यह चमत्कार हुआ कैसे? पढ़िए.. मजा आएगा! जिस जिंबाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान सालों भर क्रिकेट खेलता है, उसने पाक को 1 रन से धूल चटा दी। बाबर आजम से लेकर मोहम्मद रिजवान तक... इतने चुपचाप पवेलियन लौट गए कि मानो कभी मैदान पर उतरे ही नहीं थे। इस हार के बाद परिणाम यह हुआ है कि ग्रुप 2 से भारत, साउथ अफ्रीका और जिंबाब्वे में से किन्हीं दो टीमों की सेमीफाइनल में प्रवेश की संभावना बढ़ गई है। भारतीय टीम अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है,
तो वहीं पाकिस्तानी टीम अपने दोनों मैच गंवा चुकी है। साउथ अफ्रीका ने एक मैच जीता है और जिंबाब्वे के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश में धुल गया था। साउथ अफ्रीका का मैच धुलने का नतीजा यह हुआ है कि भारत अगर बाकी बचे तीनों मुकाबले जीत लेता है तो 10 पॉइंट के साथ टेबल टॉपर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगा। टीम इंडिया अगर 3 में से 2 मैच भी जीतती है तो सेमीफाइनल में एंट्री पक्का कर लेगी।
इस स्थिति में वह साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और जिंबाब्वे में से किसी 2 के खिलाफ मुकाबला जरूर जीतेगी। हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया अगले 3 मैचों में से एक जीतकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। ऐसी सूरत में उसे अपना नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर रखना होगा। साथ ही साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और जिंबाब्वे में से किन्हीं 2 टीमों का पॉइंट्स टेबल में उससे नीचे होना जरूरी होगा।
वैसे जिस प्रचंड फॉर्म में टीम इंडिया खेल रही है, इस सब की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और हम सारे मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। अब हम लोग असली मुद्दे पर आते हैं। जो पाकिस्तानी फैंस 2021 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद स्टेडियम में गो बैक इंडिया का पोस्टर लहरा रहे थे, आज बड़ी शिद्दत से बाप को याद कर रहे हैं। अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
वैसे तो आपको पता है ही कि बांग्लादेश वाले पाकिस्तान को पटखनी देने के लिए कितना मचलते रहते हैं। इधर पाकिस्तान पिटा नहीं कि उधर नागिन डांस चालू। अपनी जीत के अलावा पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि भारत साउथ अफ्रीका और जिंबाब्वे को बुरी तरह हराए। यही नहीं, भारत से हारने के अलावा जिंबाब्वे बांग्लादेश और नीदरलैंड में से भी किसी एक से हार जाए। अब सवाल यह है कि जिस जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को खून के आंसू रुला दिए हैं,
वह भला नीदरलैंड और बांग्लादेश से क्यों हारेगा? बाकी हर पिता बेटे की आरजू पूरी कर देता है तो हम लोग तो अपने हिस्से के मैच जीत ही जाएंगे। पर डर यह है कि कहीं जिंबाब्वे से पिटने के बाद पाकिस्तान बांग्लादेश से भी शिकस्त न खा जाए। फिर टीम इंडिया की सारी मेहनत पर पानी फेर कर घर जाए। हमारी रिक्वेस्ट रहेगी कि अब कोई भी भारतीय फैन स्टेडियम में जाकर गो बैक पाकिस्तान का पोस्टर नहीं लहराएगा।
ऐसा करने पर
बेटा बुरा मान जाएगा। बाकी ये लोग धमकी दे रहे थे कि 2023 वर्ल्ड कप में हम
हिंदुस्तान खेलने नहीं आएंगे, अगर भारत हमारे यहां एशिया कप खेलने नहीं
पहुंचेगा। पहले क्वालीफाई तो कर लो भैया, वैसे लक्षण लग नहीं रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं